Weather Latest Update: दिल्ली में आज से शुरू होगी सर्दी! क्योंकि पहाड़ों पर हो गई है पहली बर्फबारी

Weather Latest Update Snowfall on Hills Winters Alert for Delhi: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है।

Weather Latest Update Snowfall on Hills Winters Alert for Delhi from today, IMD, IMD Alert, Today Weather Update, Weather Latest Update
विज्ञापन

Weather Latest Update Snowfall on Hills Winters Alert for Delhi: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंचाई वाली पहाड़ी चोटियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इस बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में हल्की बारिश के साथ ठंडक (सर्द मौसम) ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्द मौसम का एहसास भी होने लगा है।

हिमाचल के इन इलाकों में पड़ी बर्फ

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल के लाहौल, कुल्लू, किन्नौर, धर्मशाला और चंबा जिलों के ऊंचाई वाली पहाड़ियों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। शिमला के नारकंडा के पास हाटू पीक, सिरमौर के चूढ़धार और मंडी के शिकारी देवी इलाके में भी बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही दारचा व सरचू में हिमपात से मनाली-लेह मार्ग और शिकुंला दर्रे में लोग फंस गए। उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया गया है कि ये हिमाचल की पहली बर्फबारी है।

विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर, केदारपुरी और बदरीनाथ धाम की ऊंचाई वाली चोटियों पर अच्छा हिमपात हुआ है। ऊंचाई पर बर्फबारी के बाद राज्य के निचले इलाके जोशीमठ, पोखरी, गोपेश्वर, नंदानगर और पीपलकोटी में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। इसके अलावा कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबरें हैं।

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम

मौसम के करवट लेने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री ज्यादा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट की बात भी कही गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ