Weather Update Today: जुलाई में देशभर में पहुंचने वाला मानसून जून में ही पहुंच गया। जून से ही कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। इस बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन कई क्षेत्रों के लिए यह तबाही बनकर बरसी है। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों में बादल फटने, लैंडस्लाइड और बाढ़ के हालात बन गए हैं। इससे राज्य में भारी जन-धन का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अभी भी हिमाचल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल (हरियाणा) मथुरा, आगरा (यूपी), भरतपुर (राजस्थान) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, लोहारू (हरियाणा) में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में आज कुल्लू, मंडी, कांगरा, शिमला और सिरमौर में अलग-अलग जगह पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य में लगातार बारिश 6 जुलाई तक होगी
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। जहां पर आज बारिश हो सकती है, उनमें कंझावला, रोहिणी, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, हौजखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली और तुगलकाबाद में बारिश होने की संभावना है। वहीं, एनसीआर के शहरों में भी बारिश होगी। IMD ने फरीदाबाद रोहतक, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
इसके अलावा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आज से कई क्षेत्रों में 8 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें: देश भर में मानसून एक्टिव, बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
संबंधित खबरें
आंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
7 mins agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
44 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
6 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
7 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines