हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खराब मौसम के बाद जम्मू-कश्मीर में 4 की मौत, हिमाचल में हाईवे बंद, जानें IMD का अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में 24 घंटे के भीतर 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से सिरमौर जिले के शिलाई और पांवटा के बीच नेशनल हाईवे 707 बाधित है। जम्मू-कश्मीर में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां हिमपात से आम जनजीवन प्रभावित है। पंजाब और हरियाणा में बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में मकान ढहा

Jammu Kashmir House collapsed: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, वहीं, राजस्थान में तेज बारिश से फसल बर्बाद हो गई है। उधर, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यहां आगे भी बारिश और ठंडी हवाएं चलने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन हो गया है, जिससे यहां सिरमौर जिले के शिलाई और पांवटा के बीच नेशनल हाईवे 707 बाधित है।

मां और तीन बेटियों की मौत  

हिमालयन रीजन पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है, जिसके चलते देश में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी और ओलावृष्टि हो रही है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में बिगड़े मौसम से जानमाल का नुकसान हुआ है। यहां जम्मू के चसाना गांव में शनिवार आधी रात के बाद एक घर अचानक भरभराकर ढह गया। जिसके मलबे के नीचे दबने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई।

विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति घायल

चसाना गांव में एक अन्य मकान गिरने से बुजुर्ग दंपति घायल हुए हैं। दोनों फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। जम्मू पुलिस के अनुसार चसाना से सूचना मिली की एक मकान ढह गया है। मौके पर पहुंचे तो कच्चा मकान गिर गया था, जिसमें महिला फलाला अख्तर, उनकी बेटी नसीमा अख्तर, सफीन कौसर और समरीन अख्तर ने मौके पर दम तोड़ दिया था। पुलिस के अनुसार समरीन दो माह की थी। अभी पुलिस बचाव कार्य ही कर रही थी कि पास में ही एक और मकान और ढह गया जिसमें बुजुर्ग कालू और उनकी पत्नी बानो बेगम घायल हुए हैं।

राजस्थान में फसल बर्बाद

जानकारी के अनुसार पुल डोडा में रविवार को भूस्खलन हो गया। जिसमें पहाड़ से बड़े पत्थर सड़क पर जा रहे एक वाहन के ऊपर गिर पड़े। पुलिस के अनुसार कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में से एक शख्स को जिंदा बचाया गया है। वह चोटिल है, उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा राजस्थान के जालोर जिले के कई इलाकों में अभी तक 14 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिससे यहां रानीवाड़ा, लाखावास, मेडा गोलवाड़ा, रोपसी सेवाड़ा सांकड़ समेत अन्य गांवों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार नुकसान का आंकलन कर रही है। किसानों के अनुसार जीरा की फसल पर ज्यादा नुकसान हुआ है, पानी पड़ने से वह बर्बाद हो गई।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola