हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Forecast Today: यूपी-बिहार में बारिश तो उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में आज बारिश होगी। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबादी होने की संभावना है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट…

विज्ञापन
Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस समय पश्चिम विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर पश्चिम भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,  उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश) में भारी बारिश या बर्फबारी की होने की संभावना है, वहीं उत्तर पश्चिम भारत (उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा) के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

उत्तराखंड में होगी ओलावृष्टि

IMD के मुताबिक, उत्तराखंड में आज अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही, आज और कल उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

यूपी और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश (UP) में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश और बर्फबारी

IMD के मुताबिक, 21 से 23 फरवरी के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही, तूफान, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 24 से 26 फरवरी के दौरान हल्की/मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: Farmers Protest: सीमेंट की दीवार, कीलें-बैरिकेड्स, आंसू गैस के गोले; किसानों के पास भी ‘हथियार’, जानें कैसी है रोकने की तैयारी?

विज्ञापन

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 और 22 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और झारखंड में गरज के साथ हल्की/मध्यम बारिश होने की संभावना है। झारखंड में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे तक की गति के साथ हवाएं चल सकती हैं।

सिक्किम में होगी ओलावृष्टि

IMD के मुताबिक, आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके साथ ही, 22 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, केरल और रायलसीमा में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola