Weather Forecast Today: तेज रफ्तार हवाएं, बारिश और बर्फबारी... दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल-उत्तराखंड समेत देश के कुछ राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में दिन के समय तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आइए, जानते हैं कि आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम…

weather forecast today 9 march 2024 himachal delhi ncr

weather forecast today: आज मौसम कैसा रहेगा?

Weather Forecast Today: मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 11 से 14 मार्च तक हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 12 से 14 मार्च के दौरान आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में होगी बारिश और बर्फबारी

IMD के मुताबिक, दो पश्चिम विक्षोभ 10 और 12 मार्च की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। इस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के दौरान उत्तराखंड में कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक,  12-14 तारीख के दौरान पंजाब, जबकि 13 और 14 तारीख को हरियाणा और पश्चिमी यूपी में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं, आज दक्षिण राजस्थान को छोड़कर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तेज़ सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। विभाग ने बताया कि 9-10  मार्च के दौरान ओडिशा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।

विज्ञापन

सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है दिन का तापमान

IMD के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा,  अगले 3 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ