Weather Forecast Today Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 17 से 22 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और 19 से 22 फरवरी 2024 के दौरान उत्तर पश्चिम भारत (पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश) के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट….
हिसार में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 1 से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। शुक्रवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस हरियाणा के हिसार में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश और विदर्भ में पड़े ओले
IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई। हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी गई। पंजाब, यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिला।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा। हालांकि, बाद में आसमान साफ रहेगा। आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: बर्फ के मैदान पर क्रिकेट, पर्यटकों से खचाखच भरा कश्मीर का ताज ‘गुलमर्ग’
इन राज्यों में हुई बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, गंगीय पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष-कुंभ राशि न करें काम में जल्दबाजी! जानिए आज का राशिफल और उपाय
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
3 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
8 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines