Aaj Ka Rashifal: मेष-कुंभ राशि न करें काम में जल्दबाजी! जानिए आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 17 February 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने आज का राशिफल और उपाय बताया है जिसे अपनाकर आप अपनी जिंदगी में बदलाव कर सकते हैं।

Aaj ka rashifal

आज का राशिफल

विज्ञापन

मेष राशि

जीवन में अत्यंत कोलाहल रहेगा वह तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। मानसिक रूप से अपने को प्रबल रखें ताकि आपको दिक्कत सहने में कोई तकलीफ ना हो। विनम्र स्वभाव रखेंगे तो बहुत अच्छा रहेगा। किसी मित्र के साथ गलतफहमी की वजह से मन तनाव में रह सकता है। सुबह किसी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें तो अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

पारिवारिक मामलों को बहुत कुशलता पूर्वक हाल करेंगे। आपकी महत्व आकांक्षाएं पूर्ण होगी। शादी विवाह के संस्कार में परिवार सहित जाना होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवन में हर सुबह उल्लास रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। किसी गरीब को सुबह आटा चावल या चीनी कुछ भी दान करें।

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपको लाभ होगा। व्यापार में फायदे के योग हैं। निजी संबंधों में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाएं आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल पशु का उपचार करें तो दिन बहुत अच्छा जाएगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

बिना वजह मन में उलझन रहेगी वह मन व्यथित रहेगा। माता की सेवा करें। प्रेम संबंधों में शांत रहे तो दिन अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बताएं तो दिन अच्छा जाएगा। घर परिवार में माता-पिता में बच्चों के साथ समय बिताएंगे तो तनाव काफी कम होगा। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।

सिंह राशि

आलस्य का त्याग करें वरना आपका दिन बहुत ही बेकार गुजर सकता है। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मी में अधिकारियों से संबंध बनाकर के रखें अन्यथा प्रॉब्लम आएंगी। आज सुबह सूर्य को हल्दी में चावल डाल करके जल दें, तो दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले तो दिन ठीक जाएगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी तथा परिवार में माहौल सही रहेगा, इसलिए खुशी से सबसे बात करें। वाहन धीमे चलाएं। किसी सहकर्मी की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। समाज में किसी प्रकार का सहयोग करेंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन कर कर घर से निकले तो दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि 

सेहत में सुधार के लिए दिनचर्या में परिवर्तन करें। आज महिलाओं से बात करने का अवसर प्रदान होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी व अधिकारियों से प्रेम पूर्वक व्यवहार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में हिस्सा लेने से ऊर्जा मे वृद्धि रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में बहस करने से बचें। किसी गरीब को आटा या चावल दान करें।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पूरे दिन शरीर में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी। किसी मित्र के आगमन से परिवार में माहौल अच्छा बनेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा मूड खराब होगा। पारिवारिक जीवन में शांत रहे तो अच्छा रहेगा। गाड़ी धीमी चलाएं। सुबह सूर्य को जल दें। बंदर को गुड़ चना या केला खिला सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि

शिक्षण कार्य करने वालों को निराशा मिल सकती है । रिसर्च के फील्ड में आगे बढ़ सकते हैं परंतु संघर्ष करना होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। विद्यार्थियों को मेहनत करने पर सफलता अवश्य मिलेगी। आलस्य से बचें। किसी गाय को कर आटे की लोई में हल्दी लगाकर दें तो दिन अच्छा जाएगा।

विज्ञापन

मकर राशि

आज का दिन सकारात्मक विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय बिल्कुल अच्छा नहीं है। मन के मुताबिक इच्छाएं पूर्ण हो जाएगी। घर में पति-पत्नी के बीच अच्छा माहौल रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने जाएंगे तो अच्छा रहेगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें, दिन अच्छा जाएगा।

कुंभ राशि

दृष्टिकोण में बदलाव बहुत जरूरी है वरना अलसी का वास रहेगा।आपके मन को आज अच्छा महसूस होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के केस में जल्दबाजी करने से बचें। मंगल का बीज मंत्र पढ़े और हनुमान चालीसा का पाठ करें। पत्नी से प्रेम भरी बातें हो सकती हैं। आज घूमना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

छात्रों और शिक्षण कार्य के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। अपने दूर के रिश्तेदारों से मिलेंगे तो सुखद अनुभूति होगी। पढ़ाई लिखाई के लिए समय अच्छा है इसलिए अच्छे से कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल नहीं है। सुबह गाय को रोटी खिलाएं और किसी घायल गाय का उपचार करा देंगे। सुबह पिता का आशीर्वाद लेकर घर से चले तो अच्छा रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ