Weather Forecast Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 07 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होगी। वहीं, 03 से 05 अप्रैल के दौरान मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आइए, जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा…
दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा? (Delhi Weather Update Today)
IMD के मुताबिक, दिल्ली में आज दिन में तेज सतही हवाएं चलेंगी। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, कल हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
हिमाचल-उत्तराखंड में चलेगी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक, दो पश्चिमी विक्षोभ आज रात और 5 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। इससे 3 से 5 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।
असम-मणिपुर में होगी बारिश
IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, आज और कल गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज से 5 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश होगी।
इन राज्यों में लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 5 अप्रैल के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है। वहीं, 3 से 5 अप्रैल के दौरान रायलसीमा, पूर्वी मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल, जबकि 4 और 5 अप्रैल को विदर्भ और झारखंड में लू का अलर्ट जारी किया गया है। एक से 5 अप्रैल के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 1977: जब नेताओं ने नहीं, जनता ने लड़ा चुनाव; संजय-इंदिरा तक हार गए
अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी
अप्रैल में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के इक्का-दुक्का इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
इस साल गर्मियों में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, पूर्व, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 1977: जब नेताओं ने नहीं, जनता ने लड़ा चुनाव; संजय-इंदिरा तक हार गए
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
2 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
2 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
8 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
9 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
9 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines