Weather Forecast : देश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान में पिछले 10 दिनों से चल रही हीटवेव से 9 लोगों की जान चली गई, जहां अधिकतम पारा 49 डिग्री के करीब पहुंच गया। उत्तर भारत में फिलहाल लू से राहत मिलने के आसार नहीं है। आइए जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर समेत देश का मौसम कैसा रहेगा?
IMD का रेड अलर्ट
देश का सबसे गर्म शहर राजस्थान का बाड़मेर रहा, जहां गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हीटवेव से बालोतरा-जालौर जिलों में चार-चार और जैसलमेर में एक की मौत हो गई। जयपुर मौसम कार्यालय के निदेशक राधे श्याम शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आईएमडी ने 4 दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।
आज का मौसम
दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में आज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहेगा। इन राज्यों में 27 मई तक उष्ण लहर चलने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : बंगाल की खाड़ी से आ रहा मानसून, लोगों को भीषण गर्मी से दिलाएगा राहत, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
इन इलाकों में 45 डिग्री के पार रहा पारा
राजस्थान, यूपी, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के 16 स्थानों पर गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान के चूरू में अधिकतम तापमान 47.4, फलोदी में 47.8 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के गुना में अधिकतम तापमान 46.6, गुजरात के अहमदाबाद में 45.9, उत्तर प्रदेश के उरई में 45.0, पंजाब के बठिंडा और हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।
जानें छत्तीसगढ़ का वेदर
छत्तीसगढ़ में आगामी 3 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम पारा 40 डिग्री तो न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बिलासपुर में 41 डिग्री, जगदलपुर में 37.4 डिग्री, राजनांदगांव में 41.3 डिग्री और अंबिकापुर में 38.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में चलेगी लू, राजस्थान में 48 डिग्री तापमान, जानें आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। गर्मी ने कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गुरुवार को सबसे गर्म शहर गुना रहा, जहां पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजगढ़ में 46.3 डिग्री, नीमच में 46.1 डिग्री, रतलाम में 45.8, बड़वानी में 45.7, शाजापुर में 45.2, खंडवा में 45.1, उज्जैन में 45 डिग्री, भोपाल में 44.4, इंदौर में 44.5, सिहोर में 44.7, धार में 44.6 डिग्री, देवास में 44.1, निवाड़ी में 44.1, दमोह में 44, शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44, सागर में 43.7, अशोकनगर में 43.4, छतरपुर में 43.4, नरसिंहपुर में 43.2, शिवपुरी में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
49 mins ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
57 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
1 hr agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
2 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
2 hrs agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
3 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
4 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
5 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
5 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines