Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। लू से लोगों का हाल बेहाल है। राजस्थान में गर्मी जानलेवा बन गई। अधिकतम पारा 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हीटवेव ने 12 लोगों की जान ले ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली एनसीआर समेत देश का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान में और सताएगी गर्मी
रेगिस्तान में अभी और गर्मी सताएगी। पश्चिमी राजस्थान के फलोदी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियल दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 6.2 डिग्री पारा अधिक है। अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा। इसे लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें : देश में मानसून देगा दस्तक, भीषण गर्मी के बीच होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का Latest Update
इन राज्यों में चलेगी लू
दिल्ली एनसीआर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 26 मई तक हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
जानें आपके शहर में कितना रहा पारा
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में अधिकतम पारा 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45.8 डिग्री रहा। गुजरात के अहमदाबाद में 45.5 डिग्री, हरियाणा के सिरसा में 45.4 डिग्री, यूपी के उरई में 43.8 डिग्री, पंजाब के फिरोजपुर में 43.5 डिग्री और छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 43.2 डिग्री पारा रहा।
यह भी पढ़ें : सावधान! आ रहा चक्रवाती तूफान, 102 की स्पीड से मचाएगा कहर; भारी बारिश होने का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली एनसीआर में पारा में आंशिक कमी के बाद भी आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। आज अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 30 मई तक पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आईएमडी ने दिल्ली में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
संबंधित खबरें
श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
32 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
45 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
57 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
2 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines