Weather Forecast Today: दिल्ली में तूफान के साथ होगी बारिश, अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और लू चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें, आपके यहां आज कैसा मौसम रहेगा…

delhi ncr weather

दिल्ली में अभी छाए रहेंगे बादल।

Weather Forecast Today:  भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आज कहां-कहां होगी बारिश?

IMD के मुताबिक, आज और कल उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक, आज से 01 अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में तूफान के साथ भारी बारिश होगी।

विज्ञापन

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज तूफान के साथ बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

  • आज से 01 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है।
  • 31 मार्च, 2024 को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 01 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
  • आज ओडिशा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  • आज से 01 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में होगी बारिश

IMD के मुताबिक, आज से 31 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

लू का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मध्य प्रदेश, विदर्भ और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में, जबकि 01 और 02 अप्रैल को रायलसीमा और तेलंगाना में लू चलने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ