Weather Forecast: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, IMD का अलर्ट भी देख लें

Delhi-NCR weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में मौसम बदल रहा है और हल्की बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।

Delhi ncr weather forecast

Delhi-NCR weather forecast: दिल्ली-NCR में मौसम खराब हो गया है। आसमान में घने काले बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ घंटों में एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ज्यादा है। लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट आएगी, जिसके बाद अधिकतम 35 डिग्री से ऊपर बना रहेगा।

विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसका असर देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पड़ रहा है, ऐसे में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन राज्यों के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का ही असर है कि दिल्ली और आसपास के राज्यों में मौसम बदल रहा है और हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

कल 36 डिग्री रहेगा तापमान

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने के आसार हैं। शाम छह बजे तक दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में 29 और 30 मार्च को अलग अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की संभावना बन हुई है।

चलेंगी ठंडी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को दिल्ली-NCR में आशिंक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप निकलेगी और शाम तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा देर शाम ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान दिन में सामान्य और शाम को एक से दो डिग्री कम हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ