IMD Weather Forecast : यूपी, बिहार समेत आज इन 12 राज्यों में बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग?
Edited By Pankaj Mishra

Monsoon Latest Update
Edited By Pankaj Mishra

Monsoon Latest Update
Weather Forecast 5 October : भारत के कई हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के कारण कई हिस्सों में जहां मौसम धीरे-धीरे शुष्क होता जा रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के वजह से कई राज्यों में छिटपुट से मध्यम और भारी बारिश हो रही है।
इस बीच पूर्वोत्तर भारत के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ कुछ जगहों पर बारिश भी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी अगले कुछ दिनों में देखी जा सकती है।
मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी देश के कई उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में हल्की से मध्यम से भारी बारिश की उम्मीद जताया है। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने आशंका है।
Daily Weather Briefing (Hindi) 04.10.2023#imd #WeatherUpdate #GangeticWestBengal #Assam #nagaland #Manipur #jharkhand #odisha
YouTube : https://t.co/y7vsEachyf
Facebook : https://t.co/6tHqgVX8yi@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/TeKKaBvAd3— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 4, 2023
इसके साथ ही आईएमडी (IMD) का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है।
आज #बिहार में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस ऑरेंज अलर्ट में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। pic.twitter.com/gWUCMmBHRZ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 4, 2023
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 5 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम तो कहीं-कहीं तेज बारिश भी होने आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.