Weather Forecast: IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन दिन कई राज्यों में बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast IMD issues rainfall alert for many state: IMD के अनुसार, 25 और 27 नवंबर तक गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन राज्यों में बिजली गरजने के सााथ-साथ बारिश होने की संभावना है।

Weather Forecast: IMD ने जारी किया अलर्ट, अगले दो तीन कई राज्यों में बारिश होने के आसार, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
विज्ञापन

Weather Forecast IMD issues rainfall alert for many state: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, 25 और  27 नवंबर तक इन राज्यों में बिजली गरजने के सााथ-साथ बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले दो दिनों तक दक्षिण अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी है।

आईएमडी ने अलर्ट जारी कर कहा कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण राजस्थान, गोवा, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई राज्यों में गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस बीच, रविवार को दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। 27 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

Advertisment

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में भी शुष्क मौसम बने रहने की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह में हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। ‘सिटी ऑफ जॉय’ यानी कोलकाता में अधिकतम तापामान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सुमधो में (-)1 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर दर्ज

इसके अलावा अगर जम्मू-कश्मीर में शनिवार को शुष्क मौसम जैसी स्थिति बनी रहेगी। वहीं, श्रीनगर में आसमान साफ ​​रहेगा और अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आईएमडी ने बाताया कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार धूप खिली रहेगी। यहां पर अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। निचली पहाड़ियों, मध्य पहाड़ियों और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में शुष्क मौसम बना रहेगा। बता दें कि पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान सुमधो में (-)1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा, तिरुवल्लूर, रानीपेट और कांचीपुरम जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ