Weather Forecast : देश में सितंबर के महीने में भी मौसम सुहाना बना हुआ। बारिश जमकर लोगों को भीगा रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए और रुक-रुककर बरसात का सिलसिला जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। अगले दो दिनों तक कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। जानें किन-किन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश?
जानें आईएमडी का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से लगभग 270 किमी पूर्व, आडिशा के गोपालपुर से 210 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व, पारादीप से 230 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 370 किमी दक्षिण में यह डिप्रेशन स्थित है, जो अगले 24 घंटों के अंदर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ़ने और तीव्र होकर गहरे दबाव में बदलने की बहुत संभावना है। इसके बाद 9 सितंबर की दोपहर तक पुरी और दीघा के बीच ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने के आसार हैं। इसके अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam: 2 राज्यों में भीषण तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत देशभर में कहां-कहां बरसेंगे बादल?
इन राज्यों में बारिश होने के आसार
मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 10-11 सितंबर को जमकर बादल बरसने के आसार हैं। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, झारखंड में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सोमवार को और अधिकांश जिलों में मंगलवार को बरसात होने की संभावना है।
तेज हवाएं भी चलेंगी
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों पर 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही हैं, जो 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है। 8 सितंबर की रात से लेकर 10 सितंबर की सुबह तक हवा की स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो सकती है और उसके बाद धीरे-धीरे कम होगी।
यह भी पढ़ें : सावधान! भारी बारिश के बाद अब गुजरात में आ रहा तूफान, 75KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं
मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी
आईएडी ने मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 11 सितंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों पर न जाएं। आंधी-तूफान और भारी बारिश से समुद्र उफान पर रहेगा। इस दौरान कई इलाकों में बाढ़ की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines