देश के कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कल यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय में आंधी और बारिश का अलर्ट है. इस दौरान कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिसकी वजह से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों के लिए भी चेतावनी जारी की है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं.
कहां-कैसा रहेगा मौसम?
सबसे पहले बात करते हैं दिल्ली-एनसीआर की, जहां भारी बारिश और आंधी आ सकती है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी है. वहीं यूपी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मोरादाबाद, अलीगढ़, आगरा समेत कई जिलों के लिए तेज बारिश और हवाओं की चेतावनी जारी की गई है. बिहार की अगर बात करें तो गोपालगंज, सारण, सिवान, पटना, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बक्सर समेत कई इलाकों में बारिश और तेज आंधी कहर बरसा सकती है. झारखंड के जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, सरायकेला, पलामू, गुमला, दुमका, सिमडेगा समेत कई जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में बना ‘लो प्रेशर’ सिस्टम, कई राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में भी अलर्ट
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई पहाड़ी राज्यों में मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई जिलों में तूफानी बारिश की चेतावनी है. वहीं हिमाचल के शिमला, बिलासपुर, सोलन, धर्मशाला, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर की अगर बात करें तो जम्मू, रियासी, राजौरी, बांदीपोरा, गांदरबल, पुंछ, कुपवाड़ा समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाएं मुसीबत बन सकती है.
किन राज्यों में बारिश बनेगी आफत?
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, मालदा, हावड़ा, कोलकाता, अलीपुर द्वार समेत कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल सकता है. वहीं पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर समेत कई इलाकों में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है. मध्य प्रदेश की अगर बात करें तो मांडला, होशंगाबाद, खंडवा, सिवनी, खरगोन, सीधी, उमरिया समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं लोगों के लिए मुसीबत बन सकती हैं. हालांकि राजस्थान में मौसम करवट ले सकता है. बीकानेर, कोटा, जयपुर, चुरू, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है.
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे घातक बाढ़, एक ही रात में टूट गए थे 62 बांध; चीन 20 साल तक छिपाए रखा 2 लाख लोगों की मौत का सच
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
32 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
3 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines