देश में गर्मी का पारा हाई, दिल्ली में 47 राजस्थान में 50 डिग्री तापमान, जानें देश का कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam : देश में गर्मी का पारा हाई है, जिससे लोगों के दिन में पसीने छूट रहे हैं। दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। आसमान में आग के गोले बरस रहे हैं। पारा 50 डिग्री सेल्सियस को छू गया है। फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि आईएमडी ने क्या अलर्ट जारी किया है।

Heatwave

देश में पड़ रही भीषण गर्मी।

Weather Forecast : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। गर्म हवाओं ने लोगों को घरों के अंदर कैद कर रखा है। तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। देश का सबसे गर्म राज्य राजस्थान रहा, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी में अधिकतम पारा 47 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि देश का कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

जानें कहां कितना रहा तापमान?

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम भारत में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के फलौदी में शनिवार को सबसे अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि दिल्ली के नजफगढ़ में पारा 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के अकोला में 45.6 डिग्री, मध्य प्रदेश के खरगौन में 45.5 डिग्री, उत्तर प्रदेश के उरई में 45.0 डिग्री और गुजरात के अहमदाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

विज्ञापन

इन शहरों में इस सीजन का सबसे अधिक रहा पारा

देश के कुछ ऐसे शहर हैं, जहां इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में 40.5 डिग्री सेल्सियस, अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 40.5 डिग्री, पासीघाट में 39.6 डिग्री, असम के लामडिंग में 43.0 डिग्री, सिलचर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

इन राज्यों में लू के आसार

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, असम और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने के आसार हैं। इन राज्यों में 29 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का मौसम

दिल्ली एनसीआर में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतन तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। 27 मई से लेकर 31 मई तक 43 डिग्री से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ