दिल्ली-NCR में बदल रहा मौसम, देश के कई राज्यों में ठंड की दस्तक, पढ़िए कहां-कहां होगी बारिश?

Weather Forecast: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। सुबह शाम में ठंडक महसूस होने लगी है। बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है।

Weather Forecast
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली-NCR का मौसम बदल रहा है। तापमान में हल्की गिरावट के साथ सुबह शाम की सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन दिन में अभी भी तेज धूप की वजह से गर्मी की एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास रहेगा। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश भी होने की संभावना है।

दिल्ली में गर्मी कब कम होगी?

नवंबर का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन उस हिसाब से मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान कम होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 से 7 नवंबर तक अधिकतम तापमान घटकर 32 से 33 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। दिल्ली में 7 नवंबर तक बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन

किन क्षेत्रों में ठंड की दस्तक?

देश के कुछ ऐसे राज्य भी हैं जहां पर सर्दी की आमद हो चुकी है। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब का नाम शामिल है, जहां पर सुबह-शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ी राज्यों में इस हफ्ते मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल नवंबर में बहुत ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस हफ्ते ठंड बढ़ने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

कहां रहेगा कितना तापमान?

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 और अधिकतम तापमान 33
नोएडा में न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 32
गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 32
पटना में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 33
लखनऊ में न्यूनतम तापमान 18 और अधिकतम तापमान 32
जयपुर न्यूनतम तापमान 19 और अधिकतम तापमान 35

भारी बारिश कहा-कहां?

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तमिलनाडु के 19 जिलों में बारिश की बात कही है। तमिलनाडु के इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि समुद्र के ऊपर एक चक्रवाती सिस्टम और हवाओं के घूमने के कारण भारी बारिश होगी। कई राज्यों में हल्की बारिश, तो कई में सामान्य रहेगी। बारिश का ये सिलसिला 8 से 14 नवंबर तक चलेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ