---विज्ञापन---

देश angle-right

नवंबर में कैसा रहेगा मौसम? IMD का लेटेस्ट अपडेट, अक्टूबर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

Weather Forecast : देश में नवंबर महीने में अभी तक ठीकठाक से ठंड नहीं पड़ रही है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि नवंबर में कब से ठंड पड़ेगी? इस बीच गर्मी ने 124 साल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

Weather Forecast : देश में दिवाली का त्योहार भी बीत गया, लेकिन अबतक सर्दी नहीं आई। दिन के समय में तेज धूप निकल रही और गर्मी भी पड़ रही है। हालांकि, सुबह और रात में हल्की-हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। नवंबर में कब सर्दी आएगी, इसे लेकर आईएमडी का भी अपडेट सामने आया है। अगर पिछले महीने की बात करें तो 124 साल के बाद अक्टूबर दूसरा सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा।

इस साल अक्टूबर की गर्मी ने 1901 के उच्चतम तापमान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अक्टूबर में औसत तापमान सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। अगर तापमान पर गौर करें तो अक्टूबर में औसत पारा 26.92 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 124 साल के बाद दूसरा सबसे गर्म महीना था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : 18KM की स्पीड से चलेंगी ठंडी हवाएं, घटने लगा तापमान, दिल्ली समेत इन राज्यों में कब आएगी सर्दी?

नवंबर में कब से पड़ेगी ठंड?

---विज्ञापन---

इससे पहले साल 1951 में ऐसा हुआ था, तब अक्टूबर महीने में इतनी गर्मी पड़ी थी। आईएमडी के अनुसार, इस महीने के पहले दो हफ्तों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि, नवंबर के अंत कर ठंड पड़ने लगेगी।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-NCR में कब बरसेंगे बादल? UP-बिहार समेत 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

---विज्ञापन---

रात में धुंध रहने की संभावना

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में 04-07 नवंबर के बीच न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, लेकिन यह सामान्य तापमान से अधिक ही रहेगा। दिन में आसमान साफ ​​रहेगा और ठंडी-ठंडी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 8 से 18 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। रात के समय में धुंध रहने के आसार हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 02, 2024 08:46 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola