55KM स्पीड, तूफानी हवाएं, 7 दिन बारिश का अलर्ट; दिल्ली-NCR में कैसा मौसम? पढ़ें IMD का अपडेट

Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-NCR में आज सर्द हवाएं चलीं। बीता दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अब अगले कुछ दिन बादल छाने और बारिश होने का अलर्ट है। देशभर के कई राज्यों में बारिश हो सकती है और तूफानी हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Delhi Weather Forecast

Delhi Weather Forecast

Western Distubance IMD Alert: दिल्ली-NCR में आज सुबह सर्द हवाएं चलीं, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई और आज 10 मार्च की सुबह अधिकतम तापमान करीब 30.02 °C रिकॉर्ड हुआ। बीते दिन अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री था, जो सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बीते दिन न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा। वहीं आज दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 19.05 °C और 34.12 °C रहने के आसार हैं, यानि और गर्मी बढ़ सकती है।

विज्ञापन

लेकिन मौसम विभाग ने आज रात से दिल्ली-NCR का मौसम बदलने की संभावना जताई है। इससे अगले 2-3 दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन उमस परेशान कर सकती है। 13 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिल्ली-NCR में 14 मार्च को होली के दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। 15 मार्च को भी बादल छाए रहने का अनुमान है, इससे अधिकतम तापमान गिर सकता है। इसके बाद तापमान लगातार बढ़ेगा, जिसके साथ गर्मी और उमस भी बढ़ने लगेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, इराक के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने और अगले 2 दिन 12 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। 10-15 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में गरज और चमक के साथ भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

12 और 13 मार्च को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी। 13-15 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 15 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर बांग्लादेश में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में छिटपुट से लेकर मध्य बारिश/बर्फबारी हो सकती है। 11-13 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन

इन राज्यों में भी होगी बारिश

11-15 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज चमक के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। अगले 7 दिन सिक्किम में भी छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। 11 मार्च को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश हो सकती है। 11 और 12 मार्च को लक्षद्वीप में गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे। 11-13 मार्च के दौरान केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

11 मार्च को दक्षिण तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 11 और 12 मार्च को केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट से लेकर भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 11 और 12 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में, 10-12 मार्च के दौरान गुजरात क्षेत्र में तथा 10 मार्च को कोंकण और गोवा में हीट वेव रहने की संभावना है।

विज्ञापन

इन इलाकों में चलेंगी तूफानी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वोत्तर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 35 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर शाम होते-होते 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। आज और कल 11 मार्च को पूर्वोत्तर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन

11, 12, 13 मार्च को पूर्वोत्तर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है, जो बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसलिए मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर-पूर्व भूमध्यरेखीय हिंद महासागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के समीपवर्ती क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी में न जाएं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ