---विज्ञापन---

Weather Forecast: दिल्ली में भीषण गर्मी, 12 राज्यों में हीटवेव की चेतावनी; हिमाचल-जम्मू में कैसा रहेगा मौसम?

Delhi NCR IMD Weather Forecast: देश के सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम कुछ दिन सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Delhi NCR Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: अप्रैल का महीना आधे से ज्यादा निकल चुका है और अब देशवासियों को भीषण गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने भी भीषण लू चलने और हीटवेव की चेतावनी दी है। अगले 4 दिन तक देश के 12 राज्य हीटवेव से परेशान रहेंगे। वहीं दिल्ली-NCR भी लू की चपेट में रहेगा, जिसके चलते दिल्ली का तापमान 40 पार जाने की संभावना है। शनिवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

किस-किस राज्य में चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, गुजरात, तमिलनाडु में 4 दिन हीटवेव लोगों को परेशान करेगी। झारखंड में 22 अप्रैल तक और बिहार में 24 अप्रैल तक उष्ण लहर चलने की संभावना है। ओडिशा में लू के प्रकोप से एक बुजुर्ग की जान चली गई है। अगले 4 दिन प्रदेश में भीषण लू चलने के आसार हैं। 10 से ज्यादा राज्यों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

44 डिग्री तक पहुंचा सकता तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, जिन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट है, वहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। ओडिशा में 23 अप्रैल तक लू चलने के आसार हैं। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल तक भीषण गर्मी पड़ेगी। आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल तक लू चलती रहेगी। बिहार में शनिवार को शेखपुरा इलाके का तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। उत्तर प्रदेश का वाराणसी सबसे गर्म शहर रहा, क्योंकि यहां का पारा 43.7 डिग्री रहा। प्रयागराज में 41 और लखनऊ में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 25 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद मौसम करवट बदलेगा और बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मौसम का असर मिला जुला रहेगा। हालांकि मौसम साफ रहेगा, लेकिन बीच-बीच बादल छाए रहने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी पड़ेगी, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है।

मानसून को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में इतनी गर्मी पड़ने का कारण अफगानिस्तान से उठी गर्म हवाएं हैं, जो बलूचिस्तान के रास्ते भारत में एंट्री कर रही हैं। राजस्थान होते हुए दूसरे प्रदेशों में बह रही हैं। ऐसे में भीषणा गर्मी के चलते उत्तर-पूर्व राज्यों में तापमान जहां ज्यादा है, वहीं मानसून भी काफी अच्छा रहने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। IMD के अनुसार, जून में मानूसन की एंट्री होगी और यह सितंबर तक रहेगा, लेकिन इस बार मानसून सामान्य से काफी बेहतर रहेगा। 104 से 110 प्रतिशत के बीच बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2024 07:09 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola