Weather Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Weather Forecast 3 October : देश में मानसून अब अपने ढलान पर है और धीरे-धीरे मानसून विदाई ले रहा है। मानसून की विदाई के साथ ही मौसम भी शुष्क होता जा रहा है। इस बीच अभी भी देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को देश के कई जगहों में हल्की, मध्यम और भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम में सबसे ज्यादा बदलाव उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में देखा जा रहा है। यहां के ऊंचाई वाले इलाकों कई जगहों पर बर्फबारी हो रही है तो कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश भी हो जाती है।
Southwest Monsoon has withdrawn from parts of southwest Rajasthan today, the 2nd October2023:#Southwestmonsoon #Monsoon2023 #monsoonwithdrwal2023 @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts@Ravi_MoES @rajeevan61 @moesgoi pic.twitter.com/yoQIQH6KgZ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2023
कुल्लू, मनाली और लाहौल-स्पीति में भी हल्की बर्फबारी के साथ बारिश हुई है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग रोका दिया गया है। वहीं बारालाचा दर्रे में बर्फ जमने के कारण यातायात ठप है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का जल्द इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर नजर आ सकता है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों पर भी नजर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने एक निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अगले दो से तीन दिनों तक पश्चिमी बंगाल, झारखंड, ओडिसा, बिहार समेत कई जगहों पर देखी जा सकती है। इस दौरान इन राज्यों में छिटपुट तो कहीं-कही मध्य से तेज बारिश भी हो सकती है।
#उपहिमालय #पश्चिमबंगाल और #सिक्किम में 3-4अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वर्षा के इस ऑरेंज अलर्ट में आमजन से आग्रह है कि मौसम संबंधित सावधानियां बरतें तथा जल भराव, कच्चे रास्तों एवं भारी यातायात वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
सावधान रहें, सुरक्षित pic.twitter.com/PdTnCbSjT6— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2023
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Weather Update Today) की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार 3 अक्टूबर को देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं मुसलाधार बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.