हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kal Ka Mausam July 6: 15 राज्यों में अगले 10 घंटे में तूफानी बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने 6 जुलाई को देश के 15 राज्यों में अगले 10 घंटे के भीतर बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम अचानक बदल सकता है.

विज्ञापन
Credit: AI

देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 6 जुलाई को लेकर ताजा मौसम बुलेटिन जारी किया है. विभाग के अनुसार अगले 10 घंटे देश के कई राज्यों के लिए अहम रहने वाले हैं. इस दौरान 15 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिनभर बादलों का असर बना रहेगा. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों को कैसे रखें हेल्दी? अपनाएं ये 7 आसान टिप्स, इंफेक्शन से रहेगा बचाव

कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी मौसम बदलने का अनुमान है. देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, बरेली, पीलीभीत, बहराइच और श्रावस्ती में भारी बारिश की चेतावनी है. बिहार के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, बांका, जमुई, लखीसराय, अरवल में भारी बारिश का अलर्ट है. अलग-अलग इलाकों में भी बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, श्री गंगानगर में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है. मध्य प्रदेश के धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, बुरहानपुर में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान कुछ जगहों पर तेज बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है. महाराष्ट्र के विदर्भ और मराठवाड़ा इलाके में भी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है. ऐसे इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए रखी है. इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. कई जगहों पर बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पूर्व और पश्चिम बर्दवान दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, मालदा, झाड़ग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार,कूच-बिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, नादिया, पूर्वी बर्धमान, पश्चिमी बर्धमान और हुगली में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान लोग पेड़ों के नीचे खड़े ना हों और बिजली चमकने के समय खुले मैदानों से दूर रहें.

ये भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: भारी बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, रामनगर-उधमपुर हुआ बंद

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola