हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Weather Alert: इन राज्यों में 3 दिनों तक कहर बरपाएगी बारिश, जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

विज्ञापन

Weather Alert: इन दिनों मानसून अपने पूरे परवान पर है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश जहां कई इलाकों में आम लोगों के साथ-साथ किसानों को राहत मिली है वहीं कई इलाकों में ये बारिश कहर ढा रही है। इस आसमानी आफत के कारण कई लोगों की जान भी चली गई है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक गुजरात, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय और उत्तरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में 10 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। इस सिलसिले में एमआईडी का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रभावित इलाके के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में आज से 10 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में मछुआरों से 11 अगस्त तक समुद्र में न जाने की अपील की गई है। जो लोग गहरे समुद्र में पहले से जा चुके हैं, उन्हें आज रात तक वापस लौटने के लिए कहा गया है।

इसी कड़ी में आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार हैं। एमआईडी के मुताबिक दिल्ली में भी बारिश का पूर्वानुमान है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज से अगले दो-तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा में 9 अगस्त के तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र में 8 और 9 अगस्त को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि छत्तीसगढ़ और विदर्भ में आज से 9 अगस्त के बीच भारी बारिश के आसार हैं। वहीं तेलंगाना, तटीय और उत्तरी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानी महेश पलावत के मुताबिक मानसूनी गर्त इन दिनों मध्य भारत में पहुंच गई है। इस वजह से अभी उत्तर भारत में बारिश की संभावना कम है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola