Weather Update: मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक विज्ञानियों के अनुसार, सितंबर के अंतिम सप्ताह में मानसून विदा हो जाएगा। इस बीच एमआईडी का कहना है कि जुलाई और अगस्त में झमाझम बारिश से महरूम रहे इलाकों में अगले कुछ दिनों बारिश हो सकती है। इसी कड़ी में IMD ने आज भी देश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताया है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – Income Tax Raid: टैक्स चोरी पर आयकर विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, देश के 100 ठिकानों में रेड
जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, महाराष्ट्र और झारखंड में भी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के अधिकतर हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज भी बारिश की रिपोर्ट जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गीता अग्निहोत्री के मुताबिक बंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है।
छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों के कुछ इलाकों में आज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी वर्षा के आसार हैं।
आज पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। झारखंड में 10 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे। बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आज बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है।
इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में तेज बारिश के आसार हैं। वहीं कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, आंतरिक तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस का आज से भारत जोड़ो यात्रा, 5 महीने में 3570 किमी दूरी करेगी तय
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश संभव है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
40 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
2 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
5 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines