Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Aaj Ka Mausam: दशहरा भी बीत गया है लेकिन अभी भी कई इलाकों में मानसून (Monsoon 2022) अपने पूरे रफ्तार में है। जाते-जाते मानसून देश के कई इलाकों में झामझम बरस रहा है। दरअसल कई राज्यों से मानसून विदा ले लिया है लेकि अभी भी कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) आज भी कुछ जगहों बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: विजयादशमी के रंग में भंग डालेगा बारिश, यहां होगी आफत की वर्षा, जानें IMD की चेतावनी
सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में कई इलाकों बदलाव हुआ। आज भी देश के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। आज पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई पड़ोसी राज्यों पर भी असर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना हैं।
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज भी बारिश होने की संभावना है। एमआईडी के मुताबिक 9 अक्टूबर तक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने राज्य में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान-निकोबार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडीशा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और आंध्र प्रदेश में आज हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ IMD ने दक्षिणी महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में आज से दो-तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, यनम, पुडुचेरी, करईकल समेत कई राज्यों में बारिश फिलहाल जारी रहेगा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पूर्वी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में दुर्गा पूजा में खलल डालेगा बारिश, मौसम विभाग जारी किया ये अलर्ट
गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, पश्चिमी मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।