Weather Today: नए साल 2023 के पांचवें दिन आज गुरुवार को भी मौसम का मिजाज सर्द बना हुआ है। उत्तर भारत के पूरे मैदानी इलाकों में हाड़ कंपा देने वाले ठंड का प्रचंड प्रकोप जारी है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक लोगों को इस ठंड से राहत की उम्मीद नहीं हैं। साथ ही अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और भी तल्ख हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में इस वीकेंड में एक बार फिर शीतलहर चलेगी। जिसके कारण तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक सकता है।
और पढ़िए –दिल्ली में सर्दी का सितम, तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा, ठिठुरे लोग
ठंड के साथ घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त
पहाड़ों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों से कई जगहों पर शीतलहर जैसे हालात हैं। ठंड का आलम यह है कि लोग दिन में भी घर में कैद रहने को मजबूर हैं। गलन भरी भीषण ठंड के साथ घने कोहरे ने भी जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हड्डियों तक को कंपा देने वाली ठंड से बुधवार को लोग घरों के भीतर भी ठिठुरते रहे। अधिकतर जगहों पर लोगों कोो धूप का दिन भर इंतजार रहा।
कोल्ड-डे कंडीशन अभी जारी रहेगा
अगले तीन से चार दिनों के दौरान मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए रेड और ऑरेंड अलर्ट जारी किया है। यानी मौसम का मिजाज अभी और खराब हो सकता है।
और पढ़िए –INDIA WEATHER UPDATE : मौसम विभाग का अलर्ट, अगले तीन दिन तक जारी रहेगा कोहरे और सर्दी का टॉर्चर
इन राज्यों में प्रचंड ठंड का प्रकोप
दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऊपर धुंध और कहरे ने भी लोगों को मुसिबत में डाल रखा है। धुंध और कोहरे की वजह से कई जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच जा रही है। जिससे आम जन-जीवन के साथ-साथ यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की मार सबसे ज्यादा लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। ट्रेनें भी लेट हो रही है तो हर दिन कई ट्रेनें रद्द भी हो रही है। इससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें
इन सबके बीच एकबार फिर से गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश की संभावना जतायी जा रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में पहले से ही कई जगहों पर तापमान का पारा गिरकर शून्य से नीचे यानी माइनस में पहुंच चुका है। पानी जम चुका है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आज यहां होगी बारिश
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे से लेकर अत्यधिक कोल्ड डे की स्थिति संभव है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। बिहार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छा सकता है। वहीं पूर्वी विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
37 mins agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
1 hr agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
8 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
9 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
11 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
12 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
14 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines