Aaj Ka Mausam: पहाड़ी राज्यों में हो रहे हिमपात और बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़कने लगा है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर और मध्य भारत में सुबह-शाम के वक्त लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। तमाम जगहों पर तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कई जगहों पर सुबह के समय धुंध छाई रहती है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिनों में कई इलाकों में तापमान में अचानाक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस बीच मौसम विभाग ने आज भी पहाड़ी इलाकों में हिमपात के साथ-साथ बारिश की उम्मीद जताई है। एमआईडी के मुताबिक आज गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ वर्षा भी हो सकती है। गौरतलब है कि इन इलाकों पिछले कई दिनों से जारी छिटपुट बर्फबारी और बारिश के कारण पूरे इलाके में तापमान के में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे पारा लुढ़कर शून्य के भी नीचे माइनस में पहुंच गया है। लिहाजा इन इलाकों में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही पहाड़ों पर हो रहे बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर, मध्य भारत समेत देश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है । IMD के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ी है और आने वाले दिनों में सर्दी के और बढ़ने की पूरी संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि सूर्य देव के अस्त होने के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है। फिलहाल इन इलाकों में कोहरे के आसार नहीं हैं।
दक्षिण के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने आज भी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई जगहों पर बारिश का संभावना जताया है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है। इससे आसपास के इलाके के मौसम में बदलाव आएगा। साथ ही एमआईडी का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की कमी आएगी।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक दक्षिण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, गोवा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
5 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
6 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
7 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
8 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
9 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
12 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
12 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
13 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines