Aaj Ka Mausam: साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर अब अपने अंतिम पड़ाव है। मिजाज के मुताबिक इन दिनों देश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रचंड प्रकोप है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच भी आज उत्तर भारत के कई इलाकों में ठडी हवाओं के बारिश की संभावना हैं। जबकि दक्षिण भारत के कई इलाकों पर आज भी बारिश के आसार हैं।
दरअसल पिछले कई दिनों से हिमालय के ऊंचाई इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ-साथ वर्षा के जारी रहने की आशंका है। पहाड़ी इलाकों में तापमान का पारा गिरकर शून्य के करीब या फिर इससे भी नीचे यानी माइनस में चला गया है। कई जगहों पर ठंड के कारण पानी तक जम चुका है। जिससे कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़िए – दिल्ली में शून्य के पास पहुंचने वाला है पारा! जानें क्या है UP और पहाड़ी राज्यों का हाल
इस बीच पहाड़ी इलाकों से चल रही ठढ़ी हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी और बढ़ा गई है। ठंड की स्थिति यह है कि लोग दिन में भी घरों से निकलने से बच रहे हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान पारा तेजी से लुढ़कता जा रहा है।इससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा है।
ठंड के साथ-साथ धुंध और कहरे ने भी आम जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। धुंध और कोहरे के कारण कई जगहों में सुबह के वक्त विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
और पढ़िए – उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर; कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान, जानें अन्य राज्यों का हाल
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, सौराष्ट्र और कच्छ में शीत लहर की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, केरल और लक्षद्वीप के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
1 hr agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
1 hr agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
2 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
4 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 hrs agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
5 hrs ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines