Weather Update: दिल्ली में शून्य के पास पहुंचने वाला है पारा! जानें क्या है UP और पहाड़ी राज्यों का हाल

Weather Today

Weather Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) समेत दिल्ली (Delhi) में कड़ाके ठंड पड़ रही है। सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्गी के आसपास आ गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को 7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके पीछे का कारण दिल्ली के पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में चल रहीं शीतलहर बताई जा रही हैं। दिल्ली की आधिकारिक वेधशाला सफदरजंग में 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं हिमाचल की राजधानी शिमला में भी 3. (mnspas.com) 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

अगले एक सप्ताह तक रहे ऐसा ही मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार आज सोमवार रात तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका है। हालांकि पारे का स्तर 27 दिसंबर को 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का भी अनुमान जताया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले सप्ताह तक मौसम सामान्य था, लेकिन अचानक चली शीतलहरों के कारण मौसम ने करवट बद दी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में गलनभरी सर्दी

इसके साथ ही आईएमडी की ओर से अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। दिल्ली में 31 दिसंबर तक कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आने वाले सप्ताह में दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। साथ ही जिले के बाहरी इलाकों में कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई। आईएमडी के अनुसार मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। घना कोहरा बना रहेगा।

विज्ञापन

हरिद्वार में 10 डिग्री से नीचे आया पारा

गाजियाबाद में भी सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहरों की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने गाजियाबाद के लिए इस पूरे सप्ताह कोहरे की स्थिति बने रहने की भविष्यवाणी की है। वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। इस दौरान यहां घना कोहरा रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ