Weather Forecast: मानसून के दूसरे दौर की बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। देश के राज्यों में बारिश और बाढ़ की वजह से भारी तबाही मची है। देश के कई राज्यों में उफनाई नदियों से भी खतरा बढ़ गया है।
अभी पढ़ें – Tomato Fever: अलर्ट! बच्चों में तेजी से फैल रहा है टोमेटो फीवर, केरल में 82 मामले सामने आए
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ की वजह कई लोगों की जानें जा चुकी है।
मध्य भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, केरल तेज बारिश का अनुमान जताया है। एमआईडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर मध्य और पूर्वी भारत में दिखना शुरू हो गया है। जिसके चलते मौसम में बदलाव हुआ है और बीते दो दिनों से हल्की से भारी बारिश हो रही है।
आईएमडी के अनुसार अगले 24 घंटे में यह दबाव का क्षेत्र ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसके कारण पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – Corona Update: धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 8,586 नए केस, 48 की मौत
इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, गुजरात, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के आसरा संभव हैं. दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश हो सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines