Corona Update: धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में आए 8,586 नए केस, 48 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज राहत की खबर है। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की गई है। लंबे असरे बाद देश में आज कोरोना के 9 हजार से कम नए केस सामने आए हैं।

अभी पढ़ें Google Doodle: गूगल ने भारतीय भौतिक विज्ञानी अन्ना मणि के सम्मान में बनाया डूडल, जानें

Advertisment

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 8,586 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 48 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 9,531 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 945 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 8,586 नए केस सामने आए हैं जबकि 48 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 9,680 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 96 हजार 506 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1142 की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 43 लाख 57 हजार 546 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 37 लाख 32 हजार 530 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 27 हजार 416 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 210 करोड़ 31 लाख, 65 हजार 703 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29 लाख 25 हजार 342 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ