Weather Today: ठंड में मिली थोड़ी राहत के बाद एकबार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आज से अगले चार दिनों तक आफत की बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बीच आज यानी 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। इससे एकबार फिर ठंड बढ़ जाएगी।

उत्तर भारत पहाड़ों से लेकर मैदान जबरदस्त ठंडा का प्रकोप है। हालांकि पिछले दो तीन दिनों से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। आज से एकबार फिर मौसम के मिजाज के बदलने का पूर्वानुमान है। गौरतलब है कि पूरे उत्तर भारत में नए साल 2023 के पहले दिन से ही मौसम बेहद सर्द बना हुआ है।

पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज बेहद सर्द बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि 23 से 26 जनवरी के बीच इन इलाकों में बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी तेज हो सकती है। इसके साथ ही 23 से 26 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में बारिश हल्की बारिश के आसार हैं। बर्फबारी के बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुतबाकि गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और जम्मू कश्मीर में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश और हिमपात की उम्मीद है। वहीं 24 से 28 जनवरी के बीच लद्दाख, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी और कुछ भारी जगहों पर बारिश हो सकती है। आज से 26 जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभवना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ