Weather Forecast: मानसून धीरे-धीरे विदा होने पर है। हालांकि, देश के कई इलाकों में अभी मानसून का दौर जारी है। इसी कड़ी मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई जगहों बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमआईडी के अगले दो-तीन दिनों तक पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
अभी पढ़ें – Gujarat riots: तीस्ता सीतलवाड़, संजीव भट्ट और श्रीकुमार के खिलाफ SIT ने दायर की चार्जशीट
दरअसल बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झरखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अगले दो-तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा , विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश का अनुमान है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में भी आज बारिश हो सकती है।
इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज बारिश का पूर्वानुमान है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर भी बारिश के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में 23 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश करने वाले मानसून की सक्रियता बरकरार है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर से बारिश होने का अनुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र और बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना, विदर्भ, हरियाणा और उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गंगीय पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
महादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
37 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
2 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines