---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam: दुर्गापूजा के बाद अब धनतेरस और दिवाली पर बारिश की काली साया, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और इसके अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। बंगलुरू समेत देश के कई हिस्सों में मुसिबत की बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी […]

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और इसके अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। बंगलुरू समेत देश के कई हिस्सों में मुसिबत की बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों भारी बारिश का अलर्ट, सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

---विज्ञापन---

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं पहाड़ी इलाकों के निचले हिस्सों में बारिश की वजह से लोगों परेशानी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिन के दौरे पर बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम का दौरे पर जाने वाले हैं। लेकिन बारिश की वजह से उनकी यात्रा को लेकर से तैयारियां प्रभावित हुई है।

इस बीच दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर तक गहरे दबाव में और 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई तटीय राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

चक्रवात की आशंका के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने 23 से 25 अक्टूबर के बीच सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। राज्य ने तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा है। चक्रवात को देखते हुए मछुआरों को पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के दौरान हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

इस बीच मौसम विभाग ने आज भी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 25 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: इन 10 राज्यों में 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा और ओडिशा में बारिश के आसार हैं।

---विज्ञापन---

में हल्की बारिश संभव है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 21, 2022 06:17 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola