हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Update: इन राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की ये चेतावनी

विज्ञापन
Weather Update

Weather Update: मानसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है लेकिन देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में आज भी बारिश के आसार हैं।

अभी पढ़ें – हरियाणा के गुरूद्वारों का प्रबंधन हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ही करेगी

एमआईडी के मुताबिक उत्तर तथा मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोन सर्कुलेशन शनिवार को निर्मित हुआ था और इसके प्रभाव से मंगलवार तक समुद्र के उत्तर पश्चिमी हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र निर्मित होगा।

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण अगले दो दिन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कई इलाकों की संभावना है। तेज बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग मछुआरों से गहरे समुद्र वाले इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय में भी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 22- 23 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भी बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन

दिल्ली में बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग ने दिन के समय दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और आमतौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली में 21, 22 और 23 सितंबर को बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों जोरदार बारिश करने वाले मानसून की सक्रियता बरकरार है। अगले 24 घंटों के दौरान देश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर फिर से बारिश होने का अनुमान है।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक सिक्किम, ओडिशा के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

अभी पढ़ें – Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में अशोक गहलोत और शशि थरूर का नाम सबसे आगे

विज्ञापन

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। बाकी पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण गुजरात में हल्की बारिश संभव है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola