हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Forecast: आज से इन इलाकों में बदलेगा मौसम का मिजाज, होगी मुसलाधार बारिश, जानें चेतावनी

महाराष्ट्र मौसम अलर्ट
विज्ञापन

Weather Forecast: इन दिनों देशभर में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है। इसकी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

दरअसल बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव और प्रभावी हो गया है। यह अगले कुछ घंटों में ओडिसा और इससे सटे इलाकों से होकर गुजरेगा। इसके कारण ओडिसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है।

 

और पढ़िएराजस्थान: पाली में तीर्थयात्रियों को ले जा रहे ट्रेक्टर-ट्रॉली की ट्रक से भीषण टक्कर, छह की मौत

विज्ञापन

 

इसके साथ ही राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में बारिश होगी। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी वर्षा की संभावना है |

बताया जा रहा है कि आज शाम से दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर से करवट लेगा और बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी जो 22 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन

 

और पढ़िएबांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, क्षमता से ज्यादा पहुंचे श्रद्धालु, दम घुटने से 2 की मौत

 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

विज्ञापन

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola