---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: इन 10 राज्यों में 3 दिनों तक होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Aaj Ka Mausam: देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके कारण इन इलाकों में पारा तेजी से नीचे आने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि इसबार ठंड जल्द के दस्तक देगी के आसार हैं। अभी से […]

Aaj Ka Mausam: देश में तेजी से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके कारण इन इलाकों में पारा तेजी से नीचे आने लगा है। ऐसे में अनुमान है कि इसबार ठंड जल्द के दस्तक देगी के आसार हैं। अभी से ही लोगों गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

अभी पढ़ें पहाड़ों पर हिमपात के बीच आज यहां होगी आफत की बारिश, जानें- IMD का ताजा पूर्वानुमान

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज और बिगड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम ने जहां कई इलाकों में गुरुवार तक बारिश तो ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबाकि हिमालय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट होगी लेकिन, दिन में तेज धूप खिलेगी।

---विज्ञापन---

इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव का क्षेत्र इस सप्ताह के अंत तक चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 48 घंटे के अंदर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पूर्व मध्य भाग के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद ओडिशा सरकार ने 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही राज्य ने अपने तटीय जिलों को भी अलर्ट जारी किया है।

वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश की संभावना है।

---विज्ञापन---

एमआईडी ने 21 अक्टूबर के तक महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों बारिश की भविष्यवाणी की है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, आज इन 18 राज्यों में जमकर होगी बारिश

इसके साथ ही दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, मणिपुर और मिजोरम में बारिश हो सकती है। नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और विदर्भ के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। वहीं दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर भी रिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 19, 2022 06:30 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola