---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर हिमपात के बीच आज यहां होगी आफत की बारिश, जानें- IMD का ताजा पूर्वानुमान

Aaj Ka Mausam: इन दिनों तेजी से मौसम बदल रहा है। पहाड़ों पर हिमपात यानी बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। ऐसे में देश में अन्य हिस्सों में भी इस साल जल्द ही ठंड के दस्तक देने के […]

---विज्ञापन---

Aaj Ka Mausam: इन दिनों तेजी से मौसम बदल रहा है। पहाड़ों पर हिमपात यानी बर्फबारी शुरू हो गई है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। ऐसे में देश में अन्य हिस्सों में भी इस साल जल्द ही ठंड के दस्तक देने के आसार हैं। कई हिस्सों में लोगों गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है।

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी, आज इन 18 राज्यों में जमकर होगी बारिश

---विज्ञापन---

मौसम विभाग (IMD) के मुताबाकि हिमालय पर आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले सप्ताह से गंगा के मैदानी क्षेत्र में दिखाई देने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट होगी लेकिन, दिन में तेज धूप खिलेगी। इस बीच अभी भी देश के कई राज्यों में बारिश का साया है।

दक्षिणी-पश्चिनमी मानसून अब लौटने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है और यह कई राज्यों से अगले हफ्ते तक वापसी हो जाएगी। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडल में में एक नया चक्रवातीय दबाव के केंद्र बन रहा है। वहीं अरब सागर में भी कर्नाटक और कोंकण तट के पास निचले क्षोभमंडल में एक नया चक्रवात का दबाव केंद्र बनता दिख रहा है। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ की भी स्थिति बन रही है। इसके कारण देश के कई राज्यों में अगले हफ्ते में बारिश होने आसार हैं।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के मुताबिक इन परिस्थितियों में अगले हफ्ते झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप, कोंकण, कर्नाटक, गोवा, केरल, लक्षद्वीप महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना में बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार समेत देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताया है।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें Aaj Ka Mausam: देश के इन राज्यों में आज होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर बारिश की संभवाना है।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मराठवाड़ा, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। मणिपुर और मिजोरम में बारिश के आसार हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Oct 18, 2022 06:35 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola