हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Weather Forecast: आज से अगले 3 दिनों तक इन 10 राज्यों भारी बारिश की चेतावनी, जानें IMD का अलर्ट

विज्ञापन

Weather Forecast: इन दिनों देशभर में मानसून के दूसरे चरण की बारिश ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। इस बारिश की वजह से कई राज्यों में जहां बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं तो कई राज्यों में किसानों को राहत मिली है। इसकी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में 20 अगस्त तक बारिश की संभावना है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 20 अगस्त तक बारिश की संभावना है।

 

और पढ़िए Corona Update: देश में कोरोना के नए केसों में 39.1% की उछाल, पिछले 24 घंटे में 72 लोगों की मौत

विज्ञापन

 

बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाके में रविवार तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश के समुद्र में न जाने की अपील की है।

 

और पढ़िएजम्मू-कश्मीर: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बाहरी लोग भी डाल सकेंगे वोट

विज्ञापन

 

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

 

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola