Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं धुंध ने भी अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान में जबरदस्त गिरावाट देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों कई इलाकों मे बारिश की भविष्यवाणी की है।
अभी पढ़ें – फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, हिमाचल प्रदेश के मंडी में रहा केंद्र
इस बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज भी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना हैं। गौरतलब है कि हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से लगातार बर्फबारी और बारिश हो है। इससे यहां के कई इलाकों तापमान का पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आलम यह है कि कई जगहों पर पारा गिरकर शून्य से भी नीचे माइनस में चला गया है। ऐसे में गिरते पारे के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी के साथ-साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन जगहों पर तापमान के और नीचे जाने की काफी संभावना है।
एमआडी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार तापमान में आ रही गिरावट की वजह से अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले तीन से चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग ने आज भी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार और पुडुचेरी समेत कई इलाकों बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कराण दक्षिण के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार के कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगे। हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है।
वहीं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रह सकता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
36 mins agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
57 mins agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 hr agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
4 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
5 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines