Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश हो रही है और आसान में बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निचले क्षोभमंडल के स्तर पर बना हुआ है और इसके अगले 2-3 दिनों के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके कारण आने वाले दिनों में उत्तर पूर्व, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश के आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक आज भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ और भागों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए स्थितियां अनुकूल होने के आसार हैं। आज भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद से बारिशों का दौर थम सकता है।
आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक दक्षिण प्रायद्वीपीय में बारिश जारी रहने के आसार हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, अंडमान और निकोबार के कई इलाकों में 17 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार हैं।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। असम लक्षद्वीप, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में कार्रवाई
1 hr agoICU में भर्ती लाल कृष्ण आडवाणी की कैसी है अब तबीयत? हेल्थ अपडेट जारी
1 hr agoजम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मार गिराए 2 आतंकी, घुसपैठ की कोशिश नाकाम
2 hrs agoफॉर्म भरने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा सुधार का मौका
2 hrs agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 hrs agoयूथ को साधने के लिए BJP की रणनीति! रील्स, रॉक म्यूजिक और नया फॉर्मूला तैयार
3 hrs agoसंसद का विशेष सत्र क्या होता है और कब बुलाया जाता है? जानें संविधान के नियम
3 hrs agoचीनी को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, एथेनॉल उत्पादन में नहीं होगी यूज
4 hrs agoदिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ी ठंड? IMD का अलर्ट
5 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines