Aaj Ka Mausam: देश के मौसम के मिजाज में तेजी से बदलाव दिखने को मिल रहा है। लोगों को रात में जहां ठंड का एहसास होने लगा है, वहीं अभी भी दिन में थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। इसके साथ ही कई इलाकों कोहरे का असर भी दिखना शुरू हो गया है। वहीं पहाड़ी राज्यों के तापमान में जबरदस्त गिरावाट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों कुछ इलाकों मे बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इससे यहां के कई इलाकों तापमान का पारा गिर शून्य से भी काफी नीचे माइनस में चला गया है। इस बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आज भी बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में इन जगहों पर तापमान के और नीचे जाने की प्रवल संभावना है।
एमआडी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार तापमान में आ रही गिरावट की वजह से अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले चार से पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
इसके साथ आज दिल्ली से सटे हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर हल्की बरसात होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज भी तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार और पुडुचेरी समेत कई इलाकों बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 16 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और पड़ोस के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसकी वजह से 15 और 16 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है।
इस बीच श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्र दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटे में इसके तेज होने की संभावना है। इसके तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताया है।
बारिश और तेज हवा के खतरे को देखते हुए मौसम ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुडुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में न जानें की सलाह दी है। इसके साथ ही 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है।
अभी पढ़ें – तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी; निचले इलाकों में भरा पानी, 5 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में बर्फ के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 mins ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines