हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Weather Forecast: इन राज्यों में तेज बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

विज्ञापन

Weather Forecast: मानसून एकबार फिर से पूरी तरह से एक्टिव है और पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके कारण कई जगहों पर नदियां उफान पर है और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम के जानकारों के अनुसार, मानसूनी गर्त उत्तर-दक्षिण भारत की ओर बढ़ रही है। इस वजह से मध्य भारत समेत तटीय इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं, इस बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

और पढ़िए-दिल्ली में तेजस्वी बोले- ‘हम टिकाऊ हैं, बिकाऊ नहीं’, बिहार ने विपक्ष को दिखाई राह

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है। गुजरता और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी आज बारिश की संभावना है।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में आज से बनने वाले एक और नए कम दबाव के प्रभाव से राज्य में 15 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी की संभावना है।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश को एक नया दौर शुरू हो सकता है। महेश पलावत का कहना है कि ‘मानसून ट्रफ’ कुछ समय के लिए उत्तरी हिस्सों की ओर बढ़ेगा और शनिवार से दिल्ली तथा अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान केवल मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

 

और पढ़िए –ताइवान में टेंशन के बीच भारत की अपील, कहा- एकतरफा कार्रवाई से बचना होगा

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें