Aaj Ka Mausam: देश के अधिकांश राज्य खासकर उत्तर और मध्य भारत के मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव दिखने को मिल रहा है। रात में लोगों को जहां हल्की ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं दिन में अभी भी थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है। कई इलाकों कोहरे का असर भी दिखने लगा है। वहीं पहाड़ी राज्यों के तापमान में जबरदस्त गिरावाट देखी जा रही है। मौसम विभाग ने आज दक्षिण भारत और पहाड़ी राज्यों कुछ इलाकों मे बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अभी पढ़ें – Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के कई जिले रेड अलर्ट पर, भारी बारिश के चलते स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे
हिमालय की ऊंची चोटियों पर पिछले कई दिनों से बर्फबारी के साथ-साथ बारिश हो रही है। इससे यहां के कई इलाकों तापमान का पारा गिर शून्य से भी काफी नीचे माइनस में चला गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लिहाजा इन जगहों पर तापमान के और नीचे जाने की संभावना है।
एमआडी के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में लगातार तापमान में आ रही गिरावट की वजह से अगले कुछ दिनों में उत्तर और मध्य भारत में देखने को मिलेगा। अगले चार से पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा समेत देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।
इस बीच श्रीलंका के तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर निम्र दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटे में इसके तेज होने की संभावना है। इसके तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताया है।
बारिश और तेज हवा के खतरे को देखते हुए मौसम ने मछुआरों को आज और कल दक्षिणी आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु-पुडुचेरी-श्रीलंका तटों, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र के साथ-साथ बंगाल की दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य खाड़ी में न जानें की सलाह दी है। इसके साथ ही 13-14 नवंबर के बीच दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य अरब सागर और केरल तट, लक्षद्वीप क्षेत्र, मालदीव के तटों पर मछुआरों से नहीं जाने की अपील की है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक आज तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप समेत कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
4 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
5 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
6 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
8 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
10 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
10 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
10 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines