Weather Forecast: नवरात्रि बीत चुका है और दिवाली आने वाला है, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र समेत 23 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, बिहार, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
अभी पढ़ें – Aaj Ka Mausam: आज भी नहीं थमेगा मुसीबत की बारिश का दौर, इन इलाकों में होगी झमाझम वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये दौर आज भी जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम ,बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और पुडुचेरी, ईस्ट मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल में गंगा के किनारे के इलाके और गोवा आदि में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु , आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान , निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के पूर्वानुमान के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक।
अभी पढ़ें – Weather Alert: मौसम का मिजाज 20 से ज्यादा राज्यों में बिगड़ा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश संभव है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'जिंदा बचने के लिए लगा दी थी ताकत', स्मित मच्छार ने याद किया कॉकपिट का हमला
1 hr agoLIVE: गोवा में आज नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'गोय राखोन यात्रा'
1 hr agoराहुल गांधी और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, पत्रकार ने पुलिस में दी शिकायत
10 hrs agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
11 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
11 hrs agoरिहा हुए अभिजीत दीपके, सौरव दास-आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
12 hrs ago'कमजोर लोग वकालत ना करें...', CJI सूर्यकांत ने किस पर साधा निशाना?
13 hrs agoजंतर-मंतर हिंसा की जांच करेगा सुप्रीम कोर्ट का पैनल, लॉन्च हुआ पोर्टल
13 hrs ago24 अक्टूबर तक सऊदी अरब के लिए एयर इंडिया की सभी फ्लाइट्स कैंसिल
14 hrs ago'तिरंगा मार्च' में गिरफ्तारी… अगले दिन अभिजीत दीपके को मिली सशर्त जमानत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines