Weather Alert: मौसम का मिजाज 20 से ज्यादा राज्यों में बिगड़ा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update

Weather Update

Weather Alert: देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज सुबह से ही आफत की बारिश हो रही है। इस वजह से जगह-जगह पानी भराव की समस्या पैदा हो गई है और रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन

दरअसल देश के कई राज्यों में पिछले चार से पांच दिनों से वर्षा हो रही है और बारिश का ये दौर आज भी जारी है। बताया जा रहा है कि नोरू चक्रवात के प्रभाव के कारण ये बारिश हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आज सुबह से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, ओडिसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल समेत दक्षिण के कई राज्यों में भी बारिश हो रही है। इसके साथ ही सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम में भी गरज के साथ बारिश हो रही है।

विज्ञापन

इतना ही मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का ये दौर अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार यानी 11 अक्तूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, बिहार, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन

इसके साथ ही मंगलवार यानी 12 अक्टूबर को सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ