Weather Update: मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कई राज्यों में कम होती जा रही है। हालांकि अब भी उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी कड़ी में मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में 11 सितंबर से एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड के अधिकांश हिस्सों में 11 और 12 सितंबर को हल्की से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिसा समेत कई सीमावर्ती राज्यों में भी देखा जा सकता है।
अगले कुछ दिन तक बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी बिहार के अधिकतर इलाकों में भारी और दक्षिणी बिहार में सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं।
आईएमडी के मुताबिक केरल, महाराष्ट्र कई हिस्सों में रविवार तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश,असम, मेघालय में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है।
इसे साथ ही आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के अनुसार आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। गंगीय पश्चिम बंगाल, मेघालय और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा विरोध की धमकी के बाद कुणाल कामरा का गुड़गांव शो रद्द
पश्चिम बंगाल के शेष जिलों, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा के शेष हिस्सों, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण गुजरात में बारिश होने की उम्मीद है। वहीं बाकी पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, दक्षिणपूर्वी राजस्थान, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
1 hr agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
2 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
2 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
3 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
4 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
4 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
5 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
9 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines