Prashant Bhushan On Regime Change: वकील प्रशांत भूषण ने 15 अक्टूबर को सरकार बदलने की मांग का बचाव करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीकों से सत्ता परिवर्तन की मांग करना एक वैध संवैधानिक अधिकार है. उनके ये बयान चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की तरफ से वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आए हैं. दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए भूषण ने कहा कि नागरिकों द्वारा एक अलग सरकार की मांग करने में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने भाजपा पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी ने भी पहले सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर प्रदर्शन आयोजित किए हैं.
‘सरकार की आलोचना गलत नहीं’
प्रशांत भूषण ने देशद्रोह पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का हवाला देते हुए तर्क दिया कि सरकार की आलोचना को तब तक आपराधिक अपराध नहीं माना जाना चाहिए, जब तक कि उसमें हिंसा या सार्वजनिक अव्यवस्था भड़काने जैसी बातें शामिल न हों. उन्होंने चल रहे विरोध प्रदर्शन को सरकार बदलने की मांग करने वाला एक आंदोलन बताया.
CJP ने दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की आलोचना की. उन्होंने आरोप लगाया कि लगाई गई कड़ी पाबंदियों ने आम जनजीवन में रुकावट पैदा कर दिया है, जिससे प्रदर्शनकारी, छात्र और विपक्षी नेता प्रभावित हुए हैं. दिपके ने कहा कि युवा पिछले 10-15 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोप लगाया कि कुछ प्रदर्शनकारियों को जबरन वहां से हटा दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और पिनाराई विजयन सहित कई विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है.
यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ एक शख्स…ज्ञानेश कुमार के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया गया’, CJP का बड़ा आरोप
दीपके ने ज्ञानेश कुमार को दी गई सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के चीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनावी फायदा पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. सीजेपी और दूसरे संगठनों ने शनिवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे के साथ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. ANI के मुताबिक आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है.
भाजपा ने प्रदर्शनकारियों पर लगाया आरोप
प्रशांत भूषण के बयानों पर रिएक्ट करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रदर्शनकारियों पर अराजकता फैलाने और हिंसा भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया. भाटिया ने कहा कि सेना के जवानों और पुलिस अधिकारियों से सड़कों पर उतरकर विरोध करने की अपील करना असंवैधानिक और गैर-कानूनी है. इन विरोधाभासी बयानों से पता चलता है कि वोटर लिस्ट के एसआईआर और चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ की जा रही मांगों को लेकर राजनीतिक टकराव बढ़ता जा रहा है.
संबंधित खबरें
चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, SIR विवाद के बीच 17 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट का होगा SSR
41 mins agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
2 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
3 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
3 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
4 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
7 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
7 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
7 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines