Bengal Panchayat Election: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को पंचायत चुनावों में चल रही हिंसा की आलोचना की। राज्यपाल ने कहा कि हिंसा को हत्या, धमकी और बाहुबल दिखाने की राजनीति के रूप में देखा जा सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस उन विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं जहां पहले राज्य में हिंसा भड़की थी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मेरे दौरे ने मुझे आश्वस्त किया है कि पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा है। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि मैं हिंसा के विभिन्न स्थानों का दौरा किसी दोष-खोज मिशन के हिस्से के रूप में नहीं बल्कि तथ्य-खोज मिशन के रूप में कर रहा हूं।
ये भी पढ़ेंः बिहार भाजपा नेता का दावा- अगले 10 से 15 दिनों में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा
टीएमसी ने राज्यपाल पर लगाए ये आरोप, SEC को लिखी चिट्ठी
पश्चिम बंगाल में 8 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों से पहले, तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पत्र लिखा है। पत्र में पार्टी की ओर से राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ आरोप लगाया गया है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बाधा डाल रहे हैं।
पत्र में कहा गया है कि माननीय राज्यपाल राज्य की सुविधाओं जैसे गेस्ट हाउस/सर्किट हाउस और परिवहन सुविधाओं का उपयोग करके भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं और ऐसा करना पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव अधिनियम की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
पीड़ित परिवार के राज्यपाल ने फोन पर की बात
इससे पहले रविवार को राज्यपाल आनंद बोस ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला के परिवार से टेलीफोन पर बातचीत की, जिनकी शनिवार को बसंती में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजभवन से जारी एक वीडियो में दिखाया गया है कि कूचबिहार से वापस जा रहे राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र के सतारा में शरद ‘पावर’ शो, बोले- एनसीपी तोड़ने वालों को जनता उनकी जगह दिखाएगी
टीएमसी कार्यकर्ता को बसंती पुलिस स्टेशन में सड़क के किनारे सिर पर गोली लगी हालत में पड़ा हुआ पाया गया था। घटना शनिवार की रात बासंती थाना क्षेत्र के फुलमालंच ग्राम पंचायत क्षेत्र में घटी थी। इससे पहले रविवार को राज्यपाल बोस दिनहाटा में हिंसा में घायलों से मिलने के लिए कूचबिहार के एक निजी अस्पताल गए। राज्यपाल ने कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट से भी बात की।
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने के आसपास और उसके बाद हिंसा की कई घटनाएं देखी गई हैं, जिसमें बीरभूम जिले के अहमदपुर में एक ब्लॉक विकास कार्यालय (बीडीओ) पर कथित तौर पर देशी बम फेंके जाने की घटना भी शामिल है। मालदा जिले में भी एक टीएमसी कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पंचायत चुनाव के लिए 8 जुलाई को एक ही चरण में बंगाल में वोट डाले जाएंगे, वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: कांग्रेस आज मनाएगी काला दिवस, CJP का बेंगलुरु में प्रदर्शन
23 mins agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
1 hr agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
8 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
9 hrs agoराज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द
9 hrs agoराहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
10 hrs agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
11 hrs agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines